बिहार में आंशिक बदली छाई, मामूली बारिश के आसार

पटना (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तथा तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है।

बिहार के भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री, पटना का 26.1 डिग्री, गया का 26 डिग्री तथा पूर्णिया का 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।