ओढ़नी से एक-दूसरे का हाथ बांध कर, 12 साल की बच्ची के साथ माता-पिता ने की आत्महत्या

नागपुर : ऑनलाइन टीम – नागपुर जिले के आंभोरा वैनगंगा नदी में एक दंपति ने अपने 12 साल की बच्ची के साथ कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पुरे इलाके में खलबली मच गयी है। हैरानी की बात यह है कि आत्महत्या करने से पहले तीनों ने ओढ़नी से एक दूसरे के हाथ बांध लिए थे।

यह घटना रविवार को वैनगंगा नदी के बॅक वॉटर में घटी। मृतक के नाम श्याम गजानन नारनवरे (46) सविता श्याम नारनवरे (35) और कु. समिता समीक्षा श्याम नारनवरे (12) है। यह दंपति वाठोडा के अनमोल नगर के निवासी थे। श्याम नारनवरे संत जगनाडे महाराज कोऑपरेटीव्ह सोसाइटी में कैशियर था।

स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। दरअसल लोगों ने नदी पात्र में एक दोपहिया वाहन खड़ा था। ग्रामीणों ने महसूस किया कि कुछ हुआ था। जिसके बाद उन लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच नदी में एक महिला का शव मिला। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। शव जैसे ही निकाला गया उस समय एक नहीं बल्कि तीन शव मिले। ये देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गए।

शुरुआती जांच में पता चला कि श्याम नारनवरे पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे। हालांकि मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।