Parambir Singh | परमबीर सिंह पर तीसरा केस ठाणे में दर्ज, क्या है मामला 

ठाणे (Thane News), 31 जुलाई : मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) के खिलाफ ठाणे नगर पुलिस स्टेशन (Thane Nagar Police Station) में और एक केस दर्ज किया गया है।  अब तक उनके खिलाफ मुंबई (Mumbai) में एक और ठाणे में दो इस तरह से कुल तीन मामले दर्ज हो चुके है।  केतन तन्ना (Ketan Tanna) सहित सोनू जलान (Sonu Jalan) और रियाज भाटी (Riyaz Bhati) ने ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।

शुक्रवार को तीनों ने पुलिस (Police) के सामने बयान दिया। इसके बाद परमबीर सिंह (Parambir Singh) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।  इस पूरे मामले में कुल 28 लोगों के नाम है।  इनमे 8 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी का नाम शामिल है।  इसमें कुख्यात गुंडा रवि पुजारी (Ravi Pujari) का भी नाम शामिल है।

 

परमबीर सिंह और अन्य के खिलाफ लूटपाट, धमकाने,  एक्सटॉर्शन   जैसे दस से अधिक धाराओं में केस दर्ज किया गया है।  तत्कालीन ठाणे एंटी एक्सटॉर्शन सेल (Thane Anti extortion Cell) के प्रमुख प्रदीप शर्मा, राजकुमार कोथमिरे, एसीपी एन टी कदम और दो पुलिस सिपाही के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  परमबीर सिंह के खिलाफ केतन तन्ना सहित सोनू जलान, रियाज भाटी के बीच पिछले 3 दिनों से संघर्ष चल रहा था।  सोनू जलान ने कहा है कि हमें न्याय मिला है और यह न्याय व्यवस्था की जीत है।

इससे पहले ठाणे में एक केस दर्ज (Parambir Singh)

इससे पहले परमबीर सिंह और ठाणे में कुछ वर्ष पहले क्राइम ब्रांच (Crime Branch) के डीसीपी रहे डीसीपी पराग मणेरे के खिलाफ हफ्ता मांगने और ठगी का केस दर्ज कराया गया था। मुंबई में हफ्ता मांगने के मामले में यह दूसरा केस दर्ज किया गया है।

शरद अग्रवाल (Sharad Agarwal) नामक व्यक्ति ने पुलिस आयुक्तालय के जोन 5 के कोपरी पुलिस स्टेशन (Kopri Police Station) में परमबीर सिंह और पराग मणेरे सहित अन्य तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया था।

शरद अग्रवाल ने परमबीर सिंह (Parambir Singh) सहित डीसीपी पराग मणेरे, संजय पूनामिया, सुनील जैन, मनोज घोटकर के खिलाफ हफ्ता लेने की शिकायत दर्ज कराई है.

 

 

Mantralaya Officers Transfer | ठाकरे सरकार ने सरकारी बाबुओं को दिया झटका ! 103 अधिकारियों का ट्रांसफर

Anti Corruption Bureau | जलगांव नगरपालिका का मुख्याधिकारी 28 हज़ार की रिश्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा