Parambir singh: परमबीर सिंग की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी, घाडगे मामले में जताई जा रही संभावना

पुलिस निरीक्षक भीमराव घाडगे ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंग पर गंभीर आरोप लगाया है। इसलिए कल अकोला में उनके ऊपर मामला भी दर्ज किया गया है। अब कभी भी परमबीर सिंग की गिरफ्तारी की जा सकती है, ऐसी संभावना जताई जा रही है।

सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार विवादित और अंडरवर्ल्ड के साथ संबंध होने का आरोप मुंबई के तत्कालीन पुलिस आयुक्त परमबीर सिंग के विरोध में पुलिस निरीक्षक भीमराव घाडगे ने लगाया है। अकोला के कोतवाली पुलिस थाने में परमबीर सिंग के खिलाफ लगभग 27 विविध धाराओ के अतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

भीमराव घाडगे को एक झूठे केस में परमबीर सिंग ने फसायाथा। कुछ बिल्डर को केस से बचाने के लिए परमबीर सिंग ने घाडगे को कहा था। लेकिन उस बिल्डर के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के कारण उसे बचा नहीं सकते हैं, ऐसा कहते हुए घाडगे ने परमबीर सिंग को मना कर दिया। परमबीर सिंग को लगा कि घाडगे उनकी नहीं सुन रहा है तो उन्होने घाडगे के खिलाफ जाल बिछाया। एक झूठे केस में घाडगे को फसा दिया। उसके बाद इस मामले की जांच हुई और कोर्ट ने घाडगे को बरी कर दिया।

घाडगे दंपति का अंडा सेल में सवा साल

परमबीर सिंग के करीबी 6 लोगो पर गम्भीर स्वरूप के सबूत सहित मामला दर्ज कराने वाले घाडगे पर तत्कालीन ठाणे पुलिस आयुक्त परमबीर सिंग ने झूठा मामला दर्ज कइया था। इतना ही नहीं घाड्गे के साथ उनकी पत्नी के साथ भी एक कुख्यात अपराधी की तरह सलूक किया गया। अतंकवादी की तरह उन्हे नवी मुंबई के तलोजा जेल के अंडासेल में रखा गया था। बिना किसी अपराध के 1 साल 2 महीने अंडासेल में उन लोगो ने बिताया।