Parambir Singh | परमबीर सिंग के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

ठाणे (Thane News) : मुंबई और ठाणे के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंग (Parambir Singh) के खिलाफ ठाणे पुलिस (Thane Police) ने गुरुवार को लुकआउट नोटिस (lookout notice) जारी किया है। परमबीर सिंग (Parambir Singh) के साथ 28 लोगों पर फिरौती वसूलने का मामला ठाणे नगर पुलिस (Thane Nagar Police) ने दर्ज की थी। उसके बाद इस मामले की जांच करने के लिए ठाणे पुलिस आयुक्त जयजीत सिंग (Thane Police Commissioner Jaijit Singh) ने एक विशेष जांच टीम गठित की।

 

परमबीर सिंग (Parambir Singh) देश से बाहर भाग न जाए इसलिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। पिछले कई दिनों से इस नोटिस की प्रक्रिया शुरू थी।

 

इसी अपराध में आरोपी रहे अन्य के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू है। जल्द ही उन्हें भी नोटिस जारी किया जाएगा, ऐसी जानकारी सूत्रों से मिली है।

 

ठाणे (Thane) के तत्कालीन पुलिस आयुक्त परमबीर सिंग के निर्देश पर ठाणे फिरौती विरोधी दस्ते के तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रदीप शर्मा (Pradeep Sharma), राजकुमार कोथमिरे (Rajkumar Kothmire) के साथ अन्य अधिकारी ने धमका कर साढे तीन करोड़ वसूले, ऐसा गंभीर आरोप क्रिकेट सट्टेबाज सोनू जालान, रियाज भाटी और केतन तन्ना ने किया था।

 

इस मामले में दर्ज शिकायत में कुल 28 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इसमें परमबीर सोंग, दीपक देवराज, प्रदीप शर्मा, राजकुमार कोथमिरे, एन टी कदम आदि 8 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इस घटना में आयुक्त, उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पद के आरोपी हैं।

 

परमबिर (Parambir Singh) चंडीगढ़ में ?

 

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) आयुक्त के पद से हटा कर राज्य होमगार्ड दल (State Home Guard Team) का प्रभार दिया गया। उसके बाद से परमबीर सिंग पिछले 3 महीने से छुट्टी पर हैं।

शायद वो चंडीगढ़ में हैं। 5 मई से मेडिकल लीव पर जाते हुए परमबीर सिंग ने चंडीगढ़ के एक स्थानीय अस्पताल का प्रमाणपत्र राज्य पुलिस मुख्यालय (State Police Headquarters) में प्रस्तुत किया है।

 

 

Mahabaleshwar Strawberry | ‘महाबलेश्वर स्ट्रॉबेरी’ पर डाक विभाग ने जारी किया स्पेशल कवर

Delta Plus Cases in Maharashtra | विदर्भ में ‘डेल्टा प्लस’ की एंट्री, भद्रावती और अकोला में मिले मरीज