Parambir Singh News | परमबीर सिंह के खिलाफ और एक एक्सटॉर्शन का  केस दर्ज ; क्रिकेट बुकी ने दर्ज कराई शिकायत

ठाणे (Thane News), 29 जुलाई : ठाणे और मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh News) के साथ कुछ अन्य अधिकारियों के खिलाफ और एक  हफ्ता वसूली की शिकायत एक क्रिकेट बुकी सोनू जलान (Sonu Jalan) और केतन तन्ना (Ketan Tanna) ने ठाणे नगर पुलिस स्टेशन (Thane Nagar Police Station) में दर्ज कराई है।  इस तरह से परमबीर सिंह (Parambir Singh) की मुश्किलें और बढ़ गई है। एंटी एक्सटॉर्शन स्क्वॉयड (Anti Extortion Squad) में  इस मामले में गुरुवार को जलान ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है।  इस शिकायत में सिंह और उनकी टीम पर करोड़ों रुपए की वसूली करने का आरोप लगाया गया है।
ठाणे (Thane) के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) के निर्देश पर ठाणे एंटी एक्सटॉर्शन स्क्वॉयड के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर  परमबीर सिंह और तत्कालीन  पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा (Pradeep Sharma), राजकुमार कोथमिरे (Rajkumar Kothmire) के साथ कुछ अधिकारियों पर  धमकी देकर साढ़े तीन करोड़ रुपए वसूलने का गंभीर आरोप जलान ने लगाया है।  इतना ही नहीं जलान के दोस्त
केतन तन्ना (Ketan Tanna) से 1 करोड़ 25 लाख रुपए वसूलने का बड़ा घुलासा किया है। परमबीर सिंह, प्रदीप शर्मा और राजकुमार  कोथमिरे दवारा झूठे मामले में फंसा देने की धमकी देकर रकम वसूली गई थी।

कुछ निजी और प्रसिद्ध गुंडे पुलिस के एजेंट के  रूप  में इन अधिकारियों के लिए वसूली करते थे। अब तक  ठाणे में परमबीर सिंह (Parambir Singh Case) के खिलाफ तीन शिकायत दर्ज की गई है।

 

 

Maharashtra Unlock Rajesh Tope Updates | लोकल ट्रेन पर अगले दो दिनों में लिया जायेगा फैसला, राज्य में पाबंदियों में ढील के संबंध में राजेश टोपे ने दी जानकारी

Bhaskarrao Pere Patil | आदर्श गांव के आदर्श सरपंच भास्करराव पेरे पाटिल आएंगे ‘कोण होणार करोड़पती’ में

Sanjay Raut | उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव शिवसेना अपने दम पर लड़ेगी, संजय राऊत का बड़ा बयान

Pune Railway Division | पुणे -मिरज रूट के आंबले तथा राजेवाड़ी स्टेशनों के बीच 30 जुलाई से 3 अगस्त तक ब्लॉक