पालघर में तलाब में डूबने से दो बहनों की मौत

पालघर : पुणे समाचार 

मुंबई में एक तलाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत होने की घटना घटी। यह घटना पालघर के पास आगावन गांव में हुई। सुरक्षा किशोर माच्छी और खुशबू किशोर माच्छी इन दो बहनों की तलाब में डूबने से मौत हो गई।

यह दोनों बहनें बुधवार की दोपहर को तलाब में नहाने के लिए गई थी, नहाते समय पैर फिसलने से दोनों बहनें पानी में जा गिरी। दोनों बहनों को नागरिकों की मदद से तलाब से बाहर निकाला गया।

पालघर स्थित ढवले हॉस्पिटल में इलाज के लिए भरती कराया गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने दोनों बहनों को मृत घोषित कर दिया था। इस घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया है।