नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – यु तो क्रिकेटरों को चाहने वाले बहुत कोई है। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी का एक ऐसा फैन धोनी को खेलते हुए देखने कई भी पहुंच जाते है। कराची में जन्में मोहम्मद बशीर धोनी का बहुत बड़ा फैन है। धोनी भी अपने फैंस बहुत रेस्पेक्ट करते है। दोनों के बीच रिश्ता 2011 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए। इसके बाद से दोनों एक दूसरे का काफी सम्मान करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब भी भारत पाकिस्तान का मैच होता है तो धोनी ही उनकी टिकट का बंदोबस्त करते हैं। बशीर मैच टिकट नहीं होने के बावजूद रविवार को होने वाले भारत-पाक मुकाबले के लिए 6000 किलोमीटर की दूरी तय कर शिकागो से मैनचेस्टर पहुंच गए हैं। हालांकि उन्हें पता है कि धोनी सुनिश्चित करेगा कि वह ओल्ड ट्रैफर्ड पर मैच देख सकें।
इस 63 वर्षीय प्रशंसक का शिकागो में एक रेस्तरां हैं और उनके पास अमेरिका का पासपोर्ट है। उन्होंने एक समाचार एजेंसी से कहा कि ‘मैं यहां कल ही आ गया था और मैंने देखा कि लोगों ने एक टिकट के लिए 800 से 900 पाउंड तक खर्च किए हैं। शिकागो से लौटने के टिकट का खर्चा भी इतना ही है। धोनी का शुक्रिया क्योंकि मुझे मैच टिकट के लिए इतना जूझना नहीं पड़ता है। ’’ बशीर ने कहा कि ‘मैं उन्हें फोन नहीं करता क्योंकि वह इतने व्यस्त रहते हैं. मैं संदेशों के जरिए ही उनसे संपर्क में रहता हूं। मेरे यहां आने से पहले ही धोनी ने मुझे टिकट का भरोसा दे दिया था। वह बेहद अच्छे व्यक्ति हैं’।
उन्होंने मोहाली में 2011 मैच के बाद मेरे लिए जो किया है, मुझे नहीं लगता कि उसके बारे में कोई सोच भी सकता है। मैं उनके लिए इस बार एक सरप्राइज लेकर आया हूं। मैं जल्द ही इसे उन्हें दूंगा।’ बता दें कि 16 जून को भारत पाकिस्तान के बीच मैच खेला जायेगा। लोगों में इसे लेकर काफी क्रेज बना हुआ हैं।