पाकिस्तान : रैलियों में हुए ब्लास्ट में 133 की मौत

इस्लामाबाद। समाचार ऑनलाइन

पाकिस्तान में दो अलग अलग चुनावी रैलियों में हुए धमाके में कम से कम 133 लोगों मारे गए और 125 से अधिक घायल हो गए। इस हमले में एक शीर्ष राष्ट्रवादी नेता की भी मौत हो गई। आतंकी संगठन आईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

आतंकवादियों ने बलूचिस्तान प्रांत के मासतुंग क्षेत्र में बलूचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी) के नेता सिराज रायसानी की रैली को निशाना बनाया था। जिला पुलिस अधिकारी मोहम्मद अयूब अचकजई ने कहा, रायसानी हमले में घायल हो गए। उन्हें क्वेटा ले जाया जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। रायसानी बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाब असलम रायसानी के भाई थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आतंकी संगठन आईएस ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है।बलूचिस्तान के कार्यवाहक स्वास्थ्य मंत्री फैज काकर ने कहा कि शुरूआत में मृतकों की संख्या अधिक नहीं थी लेकिन रायसानी समेत गंभीर रूप से घायल लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। अभी मौतों के आंकड़े और बढ़ सकते हैं।