दर्दनाक ! महाराष्ट्र के नागपुर में हफ्ता के रूप में सिर की मांग, अपहरण कर 15 वर्षीय लड़के की हत्या 

 

नागपुर, 11 जून : नागपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है।  15 वर्षीय लड़के का अपहरण कर उसकी हत्या करने की घटना घटी है।  मृत लड़के के नाम राज पांडे है। आरोपी ने लड़के की हत्या कर शव रिंगरोड परिसर में फेंक दिया था।  आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

नागपुर ले एमआईडीसी पुलिस स्टेशन की सीमा में इंदिरामाता नगर में यह घटना घटी है।  आरोपी का नाम सूरज शाहू है।  माना जा रहा है कि मां के शोषण का बदला लेने के लिए आरोपी सूरज ने यह कदम उठाया है।  फ़िलहाल आरोपी एमआईडीसी पुलिस के कब्जे में है।
सूरज ने गुरुवार की शाम 6 बजे राज का अपहरण किया था।  हफ्ता के रूप में आरोपी ने शोषण करने वाले मृत राज के चाचा सिर देने की चौकाने वाली मांग की थी।  मांग पूरी नहीं होने पर आरोपी ने लड़के की हत्या कर शव को रिंग रोड परिसर में फेंक दिया था।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।