कोरोना से पद्मभूषण राजन मिश्रा का निधन; समय पर नहीं मिल सका वेंटिलेटर

नई दिल्ली : पद्मभूषण राजन साजन  मिश्रा की जोड़ी टूट गई है। कोरोना से रविवार को राजन  मिश्रा का दिल्ली में निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे। दिल्ली के सेंट स्टीफंस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनकी स्थिति बिगड़ती गई। बताया जा रहा है कि राजन मिश्रा को कोरोना के साथ हार्ट अटैक भी आया, जिस कारण उनका निधन हो गया।

कोरोना संक्रमित पंडित मिश्रा को गंभीर स्थिति में रविवार को सेंट स्टीफन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शाम को उनकी मृत्यु हो गई। पंडित राजन को हृदय से संबंधित भी कुछ समस्या थी। उसके बाद परिवार ने उन्हे अस्पताल में एडमिट कराया। स्थिति बिगड़ने केे बाद उन्हे आईसीयू में भर्ती किया गया। यह जानकारी पंडित राजन के भाई साजन मिश्रा से चर्चा होने के बाद गुप्ता ने दी। हालांकि इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

शास्त्रीय संगीत की दुनिया के दिग्गज बनारस घराने के संगीतकार राजन और साजन मिश्र दुनिया में विविध जगहों पर अपनी संगीत की मधुरता को पहुंचाया। 2008 में पंडित राजन को पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजन के निधन पर शोक व्यक्त किया। शास्त्रीय गायन के क्षेत्र में अद्भुत छाप छोड़ने वाले पंडित राजन मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया। बनारस घराने से जुड़े मिश्र के निधन से संगीत जगत में बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। ऐसा ट्वीट मोदी ने किया है।

ऑक्सीजन बेड का इंतजार

ट्विटर पर पवन झा नाम के यूजर ने पंडित राजन मिश्रा के लिए ऑक्सीजन बेड की अपील की थी। उसके बाद गृह मंत्रालय से संबंधित आईएससीएस के सचिव संजीव गुप्ता ने कोशिश की। अथक प्रयास के बाद पंडित राजन को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। हालांकि हॉस्पिटल में वेंटिलेटर के साथ आईसीयू बेड उपलब्ध नहीं हुआ था।