P Rangarajan Kumaramangalam | दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी की हत्या

पुणे समाचार : ऑनलाइन टीम – दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम (P Rangarajan Kumaramangalam) की पत्नी किट्टी कुमारमंगलम (Kitty Kumaramangalam) की कल रात वसंत विहार (Vasant vihar) के उनके घर में उनकी हत्या (Murder) कर दी गई। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। दो अन्य व्यक्ति को ढूंढा जा रहा है।

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के अनुसार 67 वर्षीय किट्टी कुमारमंगलम (Kitty Kumaramangalam) के घर में चोरी करने के उद्देश्य से घुसे आरोपी ने उनकी हत्या कर दी। वह दूसरी मंजिल पर रह रही थी। रंगराजन अटल बिहारी (Atal Bihari) की सरकार में मंत्री थे। कैंसर की वजह से उनकी मौत हो गई।

मंगलवार रात 9 बजे किट्टी कुमारमंगलम (Kitty Kumaramangalam) के साथ उनकी नौकरानी थी। उसने बताया कि मंगलवार रात धोबी आया, उसने दरवाजा खोला और उसे पकड़ कर पास के रूम में ले अया और बांध दिया। उसके बाद दो युवक घर में घुसे और तकिया से किट्टी का मुंह दबा दिया और हत्या (Murder) कर दी।

पुलिस ने बताया कि रात के 11 बजे इसकी जानकारी मिली।

जब नौकरानी ने खुद को छुड़ाया और शोर मचाया। नौकरानी के अनुसार उसे जिस धोबी ने बांधा उसका नाम राजू है।

उसे गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है। राजू की उम्र 24 वर्ष है। वह वसंत विहार के भंवर कैम्प में रहता है।

हत्या करनेवाले दो आरोपी की पहचान अभी नहीं हो पाई है।  उसे ढूंढा जा रहा है।

 

 

 

 

Eknath Khadse News | बड़ी खबर ! एकनाथ खड़से को झटका ; दामाद गिरीश चौधरी को ईडी ने गिरफ्तार किया

 

Maharashtra | वह लोकतंत्र की हत्या नहीं थी क्या ? शिवसेना भड़की