‘हमारे राज्यपाल करुणा के सागर, फिर क्यों रोकी है 12 विधायकों की फ़ाइल?’

मुंबई : ऑनलाइन टीम – शिवसेना सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर बड़ी बात कही है। राउत ने कहा है कि मुंबई के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी करुणा के सागर हैं। इसीलिए करुणा भावना के साथ वह कानून और संविधान का आदर करते हुए करुणा दिखाएं और महीनों से 12 विधायकों की सूची जो उन्होंने रोक कर रखी है उसे पास करें।

दरअसल बीते कई दिनों से विधान परिषद में राज्यपाल अनुमोदित विधायकों का मसला अटका हुआ है। राज्य सरकार ने कुल 12 विधान परिषद सदस्यों की लिस्ट राज्यपाल को सौंपी थी। लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी इस पर राज्यपाल ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं।  महाराष्ट्र संतों का प्रदेश है, करुणा का उद्गम महाराष्ट्र से ही हुआ है। शायद महाराष्ट्र के राज्यपाल ने भी इसी वजह से करुणा का जिक्र किया है। अब राज्यपाल को भी करुणा दिखाते हुए 12 विधायकों की सूची पर हस्ताक्षर कर देने चाहिए। जिसे उन्होंने महीनों से दबा कर रखा हुआ है। यदि राज्यपाल इस सूची पर हस्ताक्षर करते हैं तभी पता चलेगा कि वाकई में राज्यपाल के दिल में करुणा है।

विधान परिषद के लिए राज्यपाल की तरफ से नियुक्त किए जाने वाले 12 विधायकों की सूची को राज्य सरकार ने राज्यपाल के पास कई महीनों पहले भेजा था। लेकिन राज्यपाल के तरफ से अभी इस सूची को मंजूरी नहीं मिल पाई है। इसी पर सरकार और राज्यपाल एक-दूसरे पर आमने-सामने बने हुए है।