अनाथ बच्चों के लिए दही-चूड़ा का आयोजन

पुणे : समाचार ऑनलाइन – मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में रोजी- रोटी के लिए पुणे में बसे बिहार प्रदेश के युवाओं ने हड़पसर के धर्मवीर शंभुराजे अनाथालय के बच्चों के लिए दही- चूड़ा खाने का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को मकर सक्रांति पर्व और इसके उपलक्ष्य में बिहार के दही- चूड़ा खाने का महत्व समझाया गया।
इस पर्व में बड़ा- छोटा, अमीर- गरीब सब एक साथ बैठ कर कैसे दही चूड़ा खाकर पर्व का आनंद उठाते हैं, यह इस समझाना इस उपक्रम का उद्देश्य था। यहां के अनाथ बच्चों ने इस कार्यक्रम में दही- चूड़े के साथ साथ तिलकूट का आनंद उठाया। इस कार्यक्रम के आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ता पवन चौधरी, मनोज वर्मा, सोनु, अमरेश सिंह, अजय मिश्रा, गणेश रंजन आदि ने हिस्सा लिया। इस मौके पर बिहार प्रदेश के कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।