पुणे रेल मंडल द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत मैराथन दौड का आयोजन

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे रेल मंडल पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। पुणे में आयोजित इस मैराथन दौड़ का नेतृत्व मंडल रेल प्रबंधक मिलिन्द देऊस्कर ने किया। यह दौड़ पूरे जोश व उमंग के साथ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से शुरू हुई। यहां से विभिन्न मार्गों से होते हुए ताड़ीवाला रोड स्थित क्रीडा मैदान पर समाप्त हुई। इस दौड़ में बडी संख्या में अधिकारियों, रेल कर्मचारियों, उनके परिवार जनों, स्काउट एन्ड गाईड्स, आरपीएफ, सिविल डिफेन्स के जवानों सहित पुणे मंडल के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर चुके खिलाड़ियों ने भी उत्साह पूर्वक भाग लिया। इसके अलावा महिला समाज सेवा संगठन की अध्यक्ष सीमा देऊस्कर ने इस दौड़ में संगठन की पदाधिकारियों सहित शिकरत कर धावकों का उत्साह बढ़ाया।

इसके बाद  देऊस्कर ने मंडल के सभी अधिकारी, कर्मचारियों को स्वच्छता  की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया।

इस मैराथन में अधिकारी वर्ग से मंडल वित्त प्रबंधक एवं सहायक क्रीडा अधिकारी  विवेक होके प्रथम तथा सहायक मंडल सामग्री प्रबंधक  कार्तिकेय गडाख दि्वतीय स्थान पर विजेता रहे। कर्मचारी वर्ग से प्रथम स्थान पर प्रमोद खेडकर, दि्वतीय स्थान पर हेमंत मीणा, तथा तृतीय स्थान पर मुकेश कुमार रहे। परिजनों में अंकित कुमार विजेता रहे। इन सभी विजेताओं को महिला समाज सेवा संगठन की अध्यक्ष  सीमा देऊस्कर के हाथों पुरस्कृत किया गया।