अब इस दिन आर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पुणे : समाचार ऑनलाईन – केंद्र सरकार द्वारा देशभर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के कॉर्पोरेटाइजेशन नहीं करने की मांग को लेकर 20 अगस्त को आर्डिनेंस फैक्ट्री के तीन कर्मचारी संगठनों ने एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल संसद भवन के सामने करने का निर्णय किया है। इन संगठनों के पदाधिकारियों ने जानकारी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांग को नहीं स्वीकारा तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

इस हड़ताल में ऑल इंडिया डिफेन्स एम्प्लॉइज फेडरेशन, इंडियन नेशनल डिफेन्स वर्कर्स फेडरेशन, भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ इन तीन संगठनों ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भेजकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सागर जोशी ने कहा कि देश भर में 41 ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियां हैं। इन फैक्टियों में करीब 5 लाख कर्मचारी हैं। केंद्र सरकार को इन फैक्ट्रियों का प्राइवेटाइजेशन करने का प्रयास किया जा रहा है जिसका हम विरोध करते हैं।