ओबीसी आरक्षण को धक्का लगा तो राज्यभर में चुनावों का विरोध

पिंपरी चिंचवड के निषेध आंदोलन में भाजपा ओबीसी मोर्चा की चेतावनी
संवाददाता, पिंपरी। आरक्षण करते समय राज्य में लागू ओबीसी आरक्षण को धक्का लगा तो राज्य में आगामी चुनावों का विरोध किया जाएगा, चुनाव होने नहीं दिए जाएंगे। यह चेतावनी भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चो ने गुरुवार को पिंपरी चिंचवड शहर के आकुर्डी स्थित तहसीलदार कार्यालय के सामने किये गए आंदोलन में दी। आंदोलन के बाद तहसीलदार के जरिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक ज्ञापन सौंपा गया।
ओबीसी आरक्षण कोर्ट कायम रखने में ठाकरे सरकार विफल रही है। सरकार के खिलाफ किये गए इस आंदोलन में ओबीसी मोर्चा के शहराध्यक्ष ऋषिकेश रासकर ने चेतावनी दी कि ओबीसी आरक्षण के संदर्भ में ठाकरे सरकार को जल्द से जल्द योग्य निर्णय लेना होगा। अन्यथा ओबीसी मोर्चा राज्य में कोई चुनाव होने नहीं देगा। महाराष्ट्र राज्य ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष आमदार योगेश तिलेकर, पिंपरी चिंचवड शहर भाजपा शहराध्यक्ष व विधायक महेश लांडगे और विधायक लक्ष्मण जगताप के मार्गदर्शन में किये गए इस आंदोलन में सदाशिव खाडे ,राजु दुर्गे, विना सोनवलकर, राजेश डोंगरे, कैलास सानप, शंकर लोंढे, योगेश आकुलवार, नेहूल कुदले, ललित म्हसेकर, योगेश वाणी, गणेश वालुंजकर, गणेश ढाकणे, सचिन मदने, अभिषेक करपे, मनोज ब्राह्मणकर, जयश्री देशमाने, लता हिंदलेकर, किरण पाचपांडे, मनिषा ढोणे, मिना सानप, सुनिता पाटील आदि शामिल थे।