मस्जिद में खुला ‘लव जिहाद’ का राज…2 वर्ष से कर रहा था शारीरिक शोषण, नमाज के दौरान लड़की ने देख लिया

भोपाल. ऑनलाइन टीम : भोपाल में लव जिहाद का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसका पर्दाफाश मस्जिद में हुआ। वह युवक एक मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। वहीं युवती ने उसे देख लिया। इसके बाद कहने को कुछ बचा ही नहीं, मामला थाने पहुंच गया।

पुलिस के अनुसार,  23 वर्षीय युवती बालाघाट की रहने वाली है। वह इंजीनियरिंग सेकंड इयर की छात्रा है। अशोका गार्डन इलाके में किराए के मकान में रहती है। 2 साल पहले आसू नामक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी।  उसने अपने को मैकेनिकल इंजीनियर बताया। दोनों में बातें होने लगीं। दोस्ती बढ़ती रही और फिर एक दिन ऐसा भी हुआ कि दोनों के बीच सारी सीमाएं टूट गईं।

शारीरिक भूख एक बार शांत हुई, तो बार-बार तलब होने लगी। अनेकों बार शारीरिक संबंध स्थापित हुए। शादी के नाम पर 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा का 2 साल तक शारीरिक शोषण होता रहा। इसी बीच, मार्च 2020 में युवक एक मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। उसके बाद युवती के सामने उसकी हकीकत आ गई। युवती ने जब उससे पूछताछ शुरू की तो उसने नाम असद बताया और कहा कि मैं एक साधारण मैकेनिक हूं। इसके बाद पीड़ित युवती उससे दूरी बनाने लगी, लेकिन असद धर्मांतरण कर पीड़िता पर शादी के दबाव बनाने लगा। साथ ही निकाह नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।

उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल कर अश्लील कमेंट भी करता था, मगर लड़की इसके लिए तैयार नहीं हुई और मामला थाने पहुंच गया। पीड़िता की शिकायत पर भोपाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी असद को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश 2020 की धारा 3, 5 और अन्य धाराओं में भोपाल में पहला मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।