ऑनलाइन ‘रौलेट’ जुआ चलानेवाला पुलिस की गिरफ्त में

नासिक : रौलेट ऑनलाइन जूआ की आड़ में ठगे जाने की वजह से कुछ दिन पहले त्र्यंबकेश्वर में एक 36 वर्षीय युवक ने हत्या कर ली थी। इस मामले में त्र्यंबकेश्वर पुलिस ने रोलेट चलाने वाले संदिग्ध कैलास शहा को गिरफ्तार किया है। आत्महत्या के लिए उकसाने के जुर्म में कैलास शहा व उसके दो साथियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। इस जुए में सैकड़ो लोगो ने अपना सबकुछ गंवा दिया। हालांकि इस तरह के जुआ चालको पर आत्महत्या के लिए उकसाने का पहला मामला दर्ज हुआ है।

नासिक शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई युवा रौलेट नाम के जुए के दीवाने हो गए हैं। इस जुए में लाखों रुपए गंवाने के कारण नामदेव चव्हाण डिप्रेशन में चले गए और आत्महत्या कर ली। त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र के आंबोली में 1 महीने पहले यह घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

कई दिनो से ग्रामीण पुलिस शहा को ढूंढ रही थी। अंत में बुधवार रात नासिक में उसे पकड़ने में पुलिस कओ सफलता मिली। इस मामले में पुलिस अधीक्षक सचिन पाटिल ने कहा कि कैलास शहा के खिलाफ 306 के अनुसार आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला त्र्यंबकेश्वर पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।