पूनम पांडे दवारा एक और झटका……… बनेगी मां

मडगांव, 17 नवंबर  ऐन लॉकडाउन में शादी करके गोवा पहुंचकर एक के बाद एक बड़ा झटका देने वाली विवादित मॉडल पूनम पांडे को लेकर और के चौंकाने वाली खबर सामने आई है।  गोवा में रह रही पूनम 6 सप्ताह की गर्भवती है और वह मां बनेगी।  उनकी जांच करने वाले डॉक्टर ने यह जानकारी दी।  पूनम और उसके पति सैम बॉम्बे दोनों को मुंबई जाने की पेर्मिशन कोर्ट से शुक्रवार 13 नवंबर को मिल गई थी और दोनों शनिवार को मुंबई के लिए रवाना हो गए थे।  काणकोण में विवादित पोर्न वीडियो शूट करने के मामले में दर्ज केस में कोर्ट ने इस शर्त पर जमानत दी थी कि दोनों  काणकोण पुलिस स्टेशन में 6 दिन में हाज़री देंगे।  इसलिए गोवा से बाहर जाने के लिए कोर्ट से परमिशन लेना जरुरी था। इस दौरान पूनम ने वार्का डॉ. आर. जी प्रभुगांवकर से जांच करवाई तो वह 6 सप्ताह की गर्भवती पाई गई।  उन्होंने अपनी अपील में आराम की बात कही थी।
पूनम ने अपने हेल्थ और सैम के मुंबई में एक फिल्म और एक डॉक्यूमेंट्री  का हवाला देते हुए कोर्ट से मुंबई जाने की परमिशन मांगी थी।  इसके बाद उन्हें अतिरिक्त गारंटी पर कोर्ट ने मुंबई जाने की परमिशन दी।
पूनम को मिली जमानत रद्द करने के लिए सम्राट भगत की दायर याचिका पर 21 नवंबर को सुनवाई होगी। पूनम को शादी के बाद पहली दिवाली गोवा में मनानी पड़ सकती थी लेकिन कोर्ट दवारा परमिशन मिलने से वह दिवाली के दिन ही मुंबई के लिए रवाना हुई।