15 फरवरी को अनिल देशमुख आइसोलेट नहीं थे, कई लोगो से की मुलाकात: फडणवीस

मुंबई : राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख 15 से 27 फरवरी को आइसोलेट नहीं थे। इस दौरान वे कई लोगो और अधिकारियों से मिले, ऐसा मुझे लग रहा है। यह खुलासा विपक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस ने किया है। इतना ही नही इस संदर्भ में शरद पवार को भी गलत जानकारी दी गई है। परिणामस्वरूप उन्होंने मीडिया को गलत जानकारी दी। अब देशमुख एक्सपोज हो गए हैं। ऐसा प्रेस कॉन्फ़्रेंस में फडणवीस ने कहा है।

पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंग के लेटर बम के बाद राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख की परेशानी बढती हुई ही दिख रही है। इस संदर्भ में पवार ने खुद प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर परमबीर सिंग द्वारा गृह मंत्री पर लगाए गए आरोप को झुठलाया था। पवार ने कहा था कि परमबीर सिंग जिस समय की बात कर रहे हैं उस समय देशमुख क्वारंटाइन थे। हालांकि इसके बाद फ़डणवीस ने ट्विट कर पवार के दावो की पोल खोल दी।

पुलिस के दैनिक कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री मुंबई में ही

फडणवीस ने 15 तारीख की गृहमंत्री के कार्यक्रम की पत्रिका दिखाते हुए कहा कि 15 फरवरी को एक प्राइवेट विमान से आए थे। 15 तारीख से वे अपने घर में थे। हालांकि मेरे पास पुलिस विभाग के दैनिक काम के कागजात हैं। इसके अनुसार 17 फरवरी को राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मुंबई में तो अनिल देशमुख 3 बजे सह्याद्री में आएँगे, ऐसा कहा गया है। इसके बाद 24 तारीख को फिर से अनिल देशमुख 11 बजे कार से निवास स्थान जाने की पुलिस की जानकारी है। अर्थात इस कार्यक्रम के अनुसार वो गए होंगे, ऐसा मेरा दावा नहीं है।

15 फरवरी को आइसोलेट नहीं थे, कईयो से की मुलाकात

कल पवार को योग्य ब्रीफिंग नहीं दी गई। पवार जैसे राष्ट्रीय नेता के मुंह से गलत जानकारी दी गई और देशमुख को प्रोटेक्ट किया गया। इसलिए अब वे एक्सपोज हो गए हैं। मुझे लगता है कि देशमुख 15 से 27 फरवरी तक आइसोलेट नहीं थे। इस दौरान वे कई लोगों और अधिकारियों से मिले।  

इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरु करते समय हम हमेशा मराठी और हिंदी में बोलते हैं, लेकिन पवार ने इस विषय को राष्ट्रीय बना दिया है, इसलिए मैं हिंदी में ही शुरू करता हूँ। इसके बाद मराठी में बोलूंगा। इस पर कुछ लोग अंग्रेजी- अंग्रेजी बोलने लगे, इस पर फडणवीस ने कहा कि शरद पवार जैसी अच्छी अंग्रेजी नहीं है। इसलिए मैं हिंदी में ही बोलता हूँ।