Omicron Variant | नाइजीरिया से पिंपरी-चिंचवड शहर में आए दो लोग कोरोना पॉजिटिव

पुणे : ओमीक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) वायरस से पूरी दुनिया डरी हुई है। यह नया वायरस कितना डरावना है, इस पर रिसर्च जारी है। इसी पृष्ठभूमि पर पुणे (Pune) और पिंपरी चिंचवड (Pimpri Chinchwad) शहर में बाहर से आनेवाले यात्रियों पर नजर रखी जा रही है। कल ही दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से पुणे (South Africa) आया यात्री कोरोना पॉजिटिव (corona positive) निकला था। अब पिंपरी चिंचवड शहर में नाइजीरिया से आया दो यात्री कोरोना (Omicron Variant) पॉजिटिव पाया गया, यह जानकारी मनपा के स्वास्थ्य विभाग (Municipal Health Department) ने दी है।

 

नए वेरिएंट वाले 12 देशों में नाइजीरिया शामिल नहीं है। इसलिए डरने की जरूरत नहीं है। ऐसी अपील मनपा प्रशासन (Municipal Administration) ने की है। उन दोनों को जीजामाता अस्पताल (Jijamata Hospital) में इलाज के लिए एडमिट किया गया है। उनके गले से लिए गए सैंपल को जिनियन सीक्वेंस के लिए भेजा गया है।

 

नाइजीरिया से 25 नवंबर को पिंपरी चिंचवड शहर में मां- बेटी आई थी। उस दिन दोनों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। लेकिन मनपा ने 29 नवंबर को फिर से टेस्ट किया जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके बाद उनके बेटा भी पॉजिटिव पाया गया। वह नाइजीरिया नहीं गया था, ऐसी जानकारी विभाग ने दी है।

 

अफ्रीका और यूरोपीय देशों में ऑमिक्रॉन वायरस (Omicron Variant) का फैलाव तेजी से हो रहा है। इसलिए पुणे और पिंपरी चिंचवड मनपा प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।

 

पुणे शहर का भी एक यात्री कोरोना पॉजिटिव

 

पुणे में कुछ दिन पहले दक्षिण अफ्रीका से आए एक यात्री पर मनपा ने विशेष नजर रखा था। उसे होम कोरेंटाइन किया गया था। उसकी आरटीपीसीआर जांच मनपा ने की, उसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसमें ओमिक्रॉन वायरस है कि नहीं इसकी जांच करने के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग करना पड़ेगा, इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने दी थी। दक्षिण अफ्रिका से अमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए मनपा ने विदेश से आए लोगों पर विशेष नजर रखी है। साथ ही दक्षिण अफ्रिका सहित हॉन्ग-कॉन्ग, ऑस्ट्रिया, जिम्बाब्वे, जर्मनी, इस्रायल से कौन से लोग आए हैं, इसकी जानकारी मनपा जुटा रही है।

 

 

 

Pune Coronavirus Update | ओमिक्रॉन के संकट के बीच पुणे में फिर से लगा प्रतिबंध ; पढ़े सुधारित नियम

 

Pune Coronavirus Restriction | ओमिक्रॉन के खौफ में पुणे में फिर से लगा प्रतिबंध ! सिनेमा हॉल में 50% दर्शकों को प्रवेश ; जाने संशोधित नियम