OMG! पुरुष के वेशभूषा में सेक्स टॉयज का इस्तेमाल कर महिला करती थी नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण

विजयवाड़ा : समाचार ऑनलाइन – आंध्र प्रदेश से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल 47 वर्षीय एक शख्स ने तीन मंजिला मकान की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने की वजह जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे। दरअसल मृतक की पत्नी ने नाबालिग बच्चियों के साथ यौन शोषण किया था। समाज में अपनी पत्नी को लेकर होनी वाली बातों से दुखी होकर उसने आत्महत्या कर ली। आरोपी महिला पुरुषों की तरह कपड़े पहन कर सेक्स टॉय का इस्तेमाल करती थी। इसकी जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए घर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को एक बैग में रखे कई प्रकार के सेक्स टॉय बरामद हुए। जब पुलिस ने आरोपी महिला के पति से पूछताछ करनी शुरू की तो वह दौड़ कर छत पर गया और वहां से छलांग लगा दी। उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन शाम तक उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक,  यह मामला तब सामने आया जब 17 वर्षीय लड़की ने प्रकासम जिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। उसने अपने शिकायत में बताया कि कृष्णा किशोर रेड्डी नाम के एक शख्स ने उसके साथ यौन शोषण किया है। जब प्रकासम एसपी सिद्धार्थ कौशल ने इस संबंध में जांच बैठाई तो हैरान करने वाली बात सामने आई। पता चला कि कृष्णा किशोर रेड्डी एक पुरुष नहीं बल्कि एक महिला है जो पुरुषों के कपड़े पहन कर इस तरह की घटिया हरकतें करती थी।

आरोपी के बारे हैरान करने वाला सच –
जानकारी के मुताबिक, पुरुषों के कपड़े पहनने वाली और छोटे बाल रखने वाली महिला ने दो बार शादी कर रखी थी। उसने 2016 में अपना गांव छोड़ दिया था और ओंगोल आकर उसी साल 47 वर्षीय एक शख्स से शादी कर ली थी। आरोपी महिला पहले उन नाबालिग लड़कियों से अपनी पहचान बनाती थी फिर उनका शारीरिक शोषण करती थी। पुलिस ने महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।