सांगली  जिले के मिरज के बेडग में वृद्ध की गला दबाकर हत्या 

 

मिरज, 21 जून : बेडग (तहसील – मिरज ) में  खेत के बीच के रास्ते को लेकर हुए विवाद में सुलाबाई आनंदा पाटिल (उम्र 68 ) की गला दबाकर हत्या करने की घटना सामने आई है।  इस मामले में मिरज ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुलाबाई के रिश्तेदार दादासाहेब अग्नु पाटिल (उम्र 50 )  और सौरभ दादासाहेब पाटिल (उम्र 25 ) दोनों पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।  कोर्ट ने दोनों को पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

बेडग के खेत में शनिवार को सुलाबाई का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था।  मिरज ग्रामीण पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।  रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी।

इसके बाद पुलिस उपअधीक्षक  अशोक वीरकर व पुलिस इंस्पेक्टर मिलिंद पाटिल ने तुरंत जांच करके सुलाबाई के साथ खेत की सड़क को लेकर विवाद करने वाले पाटिल पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।

बेडग के मंगसुली फाटा में सुलाबाई पाटिल की कृषि जमीन है।  शनिवार की दोपहर  वह किसी काम से खेत की तरफ गई थी।  दादी के वापस नहीं आने पर उसके पोते ने उनकी तलाश शुरू की।  इसी दौरान खेत में उनका शव मिला।  सुलाबाई की गला दबाकर हत्या किये जाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दादासाहेब पाटिल और उसके बेटे सौरभ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।