अधिकारी ने ग्राउंड फ्लोर में छिपा कर रखा था 2 लाख करोड़ कैश और 13 टन सोना, सरकार हैरान

नई दिल्ली, 25 नवंबर अगर किसी अधिकारी के घर से 2 लाख 62 हज़ार करोड़ रुपए कैश और 13 टन सोना बाहर  निकलता है तो देश की सरकार को झटका जरूर लगेगा।  पड़ोसी चीन में इसी तरह का मामला सामने आया है। जब एक पूर्व सरकारी अधिकारी के घर से चीन में छापा मारा गया तो उसके घर से ऐसा ही कुछ सामने आया है।  यह देखकर चीन सरकार भी हैरान है।

यहां जिस अधिकारी के घर से इतनी बड़ी संपत्ति मिली है उसका नाम झांग है।  वह हायकू शहर के पूर्व नगराध्यक्ष रह चुके है। उनके घर पर छापा मारने पर 13 टन सोना और 2 लाख 62 हज़ार करोड़ रुपए कैश मिला है ।  इस अवधि में सोने की कीमत 26 अरब से अधिक बताई जा रही है।  अधिकारी के घर से इतनी बड़ी मात्रा में सम्पत्ति मिलने के बाद  उसे  चीन के सबसे अमीर व्यक्ति जैक मा की तुलना में अधिक अमीर माना जा रहा है।  घर के बाहर इतनी बड़ी संपत्ति मिलने के बाद इस पूर्व अधिकारी के खिलाफ आर्थिक अपराध का केस दर्ज किया गया है। अधिकारी पर घर में गैर क़ानूनी रूप से पैसा रखने की जानकारी किसी तरह से जांच टीम को मिली थी।  लेकिन जांच टीम को उनके घर से ज्यादा कुछ मिला नहीं।  लेकिन जब टीम ग्राउंड फ्लोर में गई तो उनकी आंखें खुली रह गई।
ग्राउंड फ्लोर का दृश्य देखकर जांच टीम के अधिकारियों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा।  इतना पैसा मिलने के बाद राष्ट्रीय पर्येवेक्षी आयोग अधिकारी से सवाल कर रहे है।  इस अधिकारी के  ग्राउंड फ्लोर का एक वीडियो सामने आया है।  वीडियो में दिख रहा है कि उनके ग्राउंड फ्लोर में सोना की ईट बड़ी संख्या में दिख रही है।
चीन के मौजूदा राष्ट्रपति शी जिनपिंग जब 2012 में राष्ट्रपति बने थे तब से अब तक 10 हज़ार से अधिक भ्रष्टाचार के मामले सामने आ चुके है।  इन 10 हज़ार भ्रष्टाचार के मामलों में 120 से अधिक ऐसे लोग है जो महत्वपूर्ण पदों पर बैठे थे. इनमें से कई सैनिक अधिकारी है।