35 से 60 करोड़ तक का ऑफर…मप्र के कई विधायक पार्टी की रडार से गायब, लोकेशन भी ट्रैस नहीं

  ऑनलाइन समाचार – मध्य प्रदेश में घमासान मचा हुआ है। आरोप है कि 35 से 6द करोड़ तक के ऑफर दिए जा रहे हैं। अब तो स्थिति यह है कि कांग्रेस के कई विधायक अपनी पार्टी के ही रडार से गायब बताए जा रहे हैं। उनका लोकेशन तक ट्रैस नहीं हो पा रहा है।
ताजा मामले से और गर्माया माहौल
अनूपपुर विधानसभा सीट से विधायक व पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह के दिल्‍ली और गुरुग्राम स्थित होटल में भाजपा नेताओं के साथ दिखाई देने की खबर से स्‍थानीय स्‍तर पर राजनीति का माहौल गरम हो गया है।  बिसाहूलाल सिंह   1980 में पहली बार यहां से विधायक चुनकर आए थे। अभी तक वे 5 बार कांग्रेस के विधायक इसी सीट से चुनकर आ चुके हैं। पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में बिसाहूलाल सिंह पीडब्‍ल्‍यूडी मंत्री ऊर्जा मंत्री और आदिवासी विकास मंत्री बन कर कार्य कर चुके हैं।  फिलहाला मध्यप्रदेश में मचे सियासी घमासान और खरीद-फरोख्त की खबरों के बीच विधायक बिसाहूलाल के जमुना कालरी स्थित निवास पर ताला लगा है, घर पर कोई नहीं है। कांग्रेस जिला अध्‍यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल से जानकारी ली गई तो उनका कहना है कि एक मार्च को विधायक अपने निजी काम से रायपुर गए थे। उसके बाद से उनका फोन बंद है और संपर्क नहीं हो पाया है। हो सकता है वहीं से उन्‍हें कोई जबरदस्‍ती उठा ले गया हो। बिसाहूलाल जी 40 वर्षों से कांग्रेस के निष्‍ठावान कार्यकर्ता रहे हैं। वे कोई गलत कदम नहीं उठा सकते।
इनका भी लोकेशन पता नहीं
चंबल के गोहद से विधायक रणवीर जाटव के मोबाइल बंद है। मंगलवार सुबह 10 बजे तक वे ग्वालियर में अपने घर में क्षेत्र के लोगों से मिले हैं। इसके बाद से कोई लोकेशन नहीं है।
महाकाल की कसम तक बात आई
उज्जैन के तराना से विधायक महेश परमार ने शिवराज सिंह चौहान पर लगाया 35 करोड़ का ऑफर देने का आरोप। उन्होंने मंत्री बनाने का भी ऑफर दिया था, 2 मार्च को खुद शिवराज सिंह चौहान ने कॉल किया था। विधायक महेश परमार ने कहा कि मैं चैलेंज करता हूं कि शिवराज बाबा महाकाल की कसम खाकर सच बताएं।
 आईबी और लोकल इंटेलीजेंस की नजर मध्य प्रदेश में विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आने के बाद आईबी और लोकल इंटेलीजेंस की टीम भी सक्रिय हो गई है, सभी विधायकों पर नजर रखी जा रही है इसके साथ ही सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी को अपने क्षेत्र के विधायकों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। एडीजी इंटेलिजेंस एसडब्ल्यू नकवी लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कई भाजपा विधायक कांग्रेस के संपर्क मे पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि  जब भाजपा अपना घर ही नहीं बचा पा रही तो सरकार गिराने की तो दूर की कौड़ी है, लेकिन यह जरूर है कि तकरीबन आधा दर्जन से अधिक विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं।
शिवराज ने कहा- सरकार खुद आ गिरे तो भाजपा क्या करे
भोपाल पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि  कांग्रेस के विधायक खुद परेशान हैं।  हम ऐसी किसी गतिविधि में शामिल नहीं है, लेकिन अपने बोझ से अगर सरकार में कुछ होता है तो हम कुछ नहीं कह सकते।
15 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ये कांग्रेस की अंदरुनी लड़ाई
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयगर्वीय ने कहा कि ये कांग्रेस की अंदरुनी लड़ाई है। कांग्रेस विधायकों में फस्ट्रेशन है।  मध्य प्रदेश में कांग्रेस के युवा विधायक ये सोच रहे हैं कि दिल्ली और भोपाल दोनों जगह नेतृत्व ठीक नहीं है, ऐसे में उनका भविष्य का क्या होगा।
मंत्री बृजेंद्र सिंह का आरोप- काले धन से विधायकों को खरीदने की कोशिश
मध्य प्रदेश के मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि जिन लोगों ने विधायकों को खरीदने की कोशिश की, उन्होंने कालेधन का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरे 5 वर्ष तक चलेगी, अगर जरूरी हो तो फ्लोर टेस्ट करा लो।