मोटापा यह स्वास्थ्य क्षेत्र में गंभीर चुनौती – राज्यपाल विद्यासागर राव

मुंबई | समाचार ऑनलाइन

मोटापा की वजह से स्वास्थ्य की समस्या निर्माण होती है।  कभी-कभी मोटापा इंसान के लिए मजाक का विषय बनकर रह जाता है। जिसकी वजह से वह अपने आप को हीन भावना से देखना लगता है। शहर में डायबिटिज, दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर इन बीमारियों का प्रमाण बढ़ता जा रहा है। यह काफी गंभीर समस्या है, जिसकी तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। मोटापा यह स्वास्थ्य क्षेत्र के सामने एक गंभीर चुनौती है। ऐसे विचार राज्यपाल विद्यासागर राव ने व्यक्त किए।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’5b09340f-cde3-11e8-a234-552dae799121′]

राजभवन में विश्वकर्मा पब्लिकेशन प्रकाशित व लेखिका डॉ. जयश्री तोडकर व पत्रकार संतोष शेणई लिखित ओबेसिटी मंत्रा इस पुस्तक के विमोचन अवसर पर राज्यपाल राव बोल रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्यपाल के सचिव वेणूगोपाल रेड्डी, यातायात विभाग की अतिरिक्त पुलिस महासंचालक रश्मी शुक्ला, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष यशोधन वणगे, अन्न व औषध प्रशासन आयुक्त पल्लवी दराडे, वरिष्ठ पत्रकार अभिनंदन थोरात, प्रशांत पवार, हीरानंदानी हॉस्पिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. चटर्जी, मॉरिस फाऊंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. उमा कुलकर्णी, पुणे के पूर्व उपमहापौर डॉ. शंकरराव तोडकर, जेटी फाऊंडेशन के सचिव डॉ. हेमंत तोडकर आदि उपस्थित थे।

बीजेपी के ‘गुप्त सर्वे’ ने उड़ायी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की नींद

[amazon_link asins=’B07B6DM75J’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’72aed21f-cde3-11e8-836c-77cf38c6dbcd’]

राज्यपाल राव ने कहा कि हमारे देश को 29 वर्ष के नीचे के युवाओं के रुप में जाना जाता है। मोटापा और बदलती जीवनशैली के चलते युवा वर्ग मोटापा का शिकार हो रहा है। युवाओं में मोटापा को लेकर जन जागरुक करना चाहिए। आंकडो के अनुसार 39 प्रौढ व्यक्ति ज्यादा वजन और 13 प्रतिशत लोग मोटापा से परेशान हैं। साथ ही उन्होंने कहा पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर ने मिशन यंग और फिट इंडिया इस संबंझ में हर युनिवर्सिटी में जनजागृति करने की अपील की थी। हमें इस बात पर गौर फरमाना चाहिए।

[amazon_link asins=’B07CXZVSVY,B07B6G2VHN’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’8210a82c-cde3-11e8-a0e9-0707c452d6a6′]

राज्य में मेटाबॉलिक इन्स्टिट्यूट शुरू करें- मुख्यमंत्री

इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि ओबेसिटी मंत्रा पुस्तक हर वर्ग के व्यक्तियों की आवश्यकता है। मोटापा यह बीमारी है, हमें यह पता नहीं होता है। मोटापा को लेकर जनजागृति करने का काम डॉ. तोडकर व उनकी जेटी फाऊंडेशन यह संस्था कर रही है। साथ ही टास्क फोर्स स्थापित कर बच्चों में मोटापा को लेकर शासन स्तर पर कार्य करना चाहिए। इसके अलावा मेटाबॉलिक इन्स्टिट्यूट शुरू करने की पहल सरकार को करनी चाहिए।