पुणे में पेड़ों की संख्या  45 लाख, गणना के बाद सच आया सामने

पुणे : समाचार ऑनलाईन – पिछले दो वर्षों में मनपा द्वारा शहर में खोजे गए पेड़ों की संख्या 40 लाख से अधिक है, यह स्पष्ट हो गया है। और करीब पांच लाख पेड़ों के शहर में होने का अनुमान वृक्ष गणना करने वाली संस्था ने जताया है। वृक्ष गणना हेतु ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) की मदद ली गई। शहर में 407 से अधिक पेड़ों की किस्में दिखाई दीं। इनमें 105 से अधिक किस्में दुर्लभ हैं। हर पेड़ की गणना करते समय अक्षांस व रेखांस दर्ज किए गए हैं। इसमें पेड़ की ऊंचाई, उम्र तथा आकार की जानकारी दर्ज की गई है।
मनपा ने सार आइटी रिसोर्सेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को वृक्ष गणना का कार्य वर्ष 2016 में सौंपा था। इस कंपनी के साथ हुए समझौते के अनुसार दो वर्षों में पेड़ों की गणना करना अपेक्षित था। इसमें कम से कम 40 लाख पेड़ों की गणना अपेक्षित थी। उसके अनुसार कंपनी ने 40 लाख पेड़ों की गणना कर वह रिपोर्ट मनपा को पेश की है। कंपनी के अनुमान के अनुसार अब भी गणना नहीं किए क्षेत्र का विचार करते हुए और पांच लाख पेड़ों की गणना शेष है। इनमें मनपा में शामिल नए 11 गांव शामिल हैं।
मनपा द्वारा शहर के पेड़ों की गणना करने की मुहिम वर्ष 2013 में शुरू की गई। इस वृक्ष गणना में शहर में करीब 32 लाख पेड़ होने की जानकारी सामने आई थी। मनपा द्वारा नए रूप में अमल किए कार्यक्रम से शहर में पेड़ों की संख्या करीब 40 लाख है, यह स्पष्ट हो गया है।
पेड़ों की गणना जारी रहेगी
मनपा ने वृक्ष गणना करने वाली कंपनी को कम से कम 40 लाख पेड़ों की गणना करने का लक्ष्य दिया था। उसके अनुसार संबंधित कंपनी ने पेड़ों की गणना की। लेकिन ध्यान में यह भी आया कि कुछ क्षेत्रों के पेड़ों की गणना नहीं हुई है। इसलिए वहां और पांच लाख पेड़ होने का अनुमान है। उनकी गणना शेष है। अगले कुछ दिनों में शेष पेड़ों की गणना करने का प्रयास रहेगा, मनपा प्रशासन ने यह स्पष्ट किया।
शहर के पेड़ों की जानकारी
कुल पेड़ों की संख्या – 40 लाख 9 हजार
पेड़ों की किस्में – 407
देसी पेड़ों की संख्या – 28 प्रतिशत
विदेशी पेड़ों की संख्या – 72 प्रतिशत
दुर्लभ किस्मों के पेड़ों की जातियां – 105