पुणे जिले में कोरोना में नए मरीजों से दुगुनी हुई मुक्तों की संख्या 

24 घन्टे में मिले 5361 नए मरीज; 10, 091 ने दी कोरोना को मात

संवाददाता, पुणे। पुणे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या के लगातार गिरते आलेख से राहत महसूस की जा रही है। गुजरे 24 घँटों के भीतर जिले 5361 नए मामले सामने आए वहीं 10 हजार 91 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिले में सोमवार को संक्रमितों संख्या 9 लाख 69 हजार 480 तक पहुंच गया है, जिसमें से 8 लाख 76 हजार 480 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले में 77 हजार 759 मरीजों का इलाज जारी है। वहीं अब तक 15 हजार 241 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। पुणे जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.57 फीसदी और रिकवरी रेट 90.41 फीसद दर्ज हुआ है।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार, पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में अब तक 78 लाख 64 हजार 682 लोगों की कोविड टेस्ट की गई जिसमें से 14 लाख 26 हजार 596 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 12 लाख 51 हजार 888 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। फिलहाल एक लाख 47 हजार 375 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि 27 हजार 333 मरीजों की मौत हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 87.75 फीसदी व डेथ रेट 1.92 फीसदी दर्ज हुआ है।

पुणे संभाग में कोरोना प्रतिबंध टीकाकरण मुहिम के तहत अब तक पुणे जिले में 25 लाख 14 हजार 312, सातारा जिले में 6 लाख  84 हजार 143, सोलापूर जिले में 4 लाख 77 हजार 202, सांगली जिले में 6 लाख 48 हजार 69 और कोल्हापूर जिले में 11 लाख 18 हजार 83 नागरिकों को टीके लगाए गए है। पूरे संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 12 हजार 402 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 5361 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 1711, सोलापुर में 3086, सांगली में 1077 और कोल्हापुर जिले में 1167 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि पूरे संभाग में आज 18 हजार 904 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 10 हजार 91, सातारा जिले के 2160, सोलापुर जिले के 3299, सांगली जिले के 1793 व कोल्हापुर जिले के 1561 मरीज शामिल हैं।

सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 36 हजार 668 हो गया है। इसमें से 1 लाख 10 हजार 829 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 2596 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 23 हजार 243 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज एक लाख 32 हजार 11 हो गई है। इसमें से 1 लाख 11 हजार 371 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 3520 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 17 हजार 120 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 383 हो गया है। इसमें से 81 हजार 235 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 2922 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 16 हजार 226 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 88 हजार 54 संक्रमितों में 3054 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 71 हजार 973 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 13 हजार 27 मरीजों का इलाज चल रहा है।