पुणे संभाग में कोरोनाग्रस्तों की संख्या 6 लाख पार

पुणे। पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में सोमवार कोरोना महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 6 लाख पार हो गई है। संभाग में अब तक 38 लाख 53 हजार 310 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 6 लाख 526 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 77 हजार 927 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 6413 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 16 हजार 186 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग में रिकवरी रेट 96.24 व डेथ रेट 2.70 फीसदी दर्ज हुआ है।

पुणे संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार,  संभाग में आज कुल 546 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 482 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा सातारा जिले के 21, सोलापुर जिले के 24, सांगली जिले के 15 और कोल्हापुर जिले के 4 मरीज शामिल हैं। वहीं गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 796 नए मरीज मिले हैं। इसमें से अकेले पुणे जिले के 635 मरीजों के अलावा सातारा में 108, सोलापुर में 25, सांगली में 13 और कोल्हापुर जिले में 14 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।

पुणे जिले में आज और 482 संक्रमित महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौट गए। वहीं नए से 635 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में आज महामारी कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 92 हजार 835 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 79 हजार 72 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौट गए हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 4713 मरीजों का इलाज जारी है। अब तक 9050 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। पुणे जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.30 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 96.50 फीसद रह गया है।

सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 57 हजार 333 हो गया है। इसमें से 54 हजार 738 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1836 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 759 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 51 हजार 981 हो गई है। इसमें से 49 हजार 489 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1818 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 674 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 48 हजार 278 हो गया है। इसमें से 46 हजार 399 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1753 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 126 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 50 हजार 99 संक्रमितों में 1729 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 48 हजार 229 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 141 मरीजों का इलाज चल रहा है।