पुणे संभाग में कोरोनाग्रस्तों की संख्या 12 लाख पार

पुणे। महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में
संक्रमितों की संख्या सवा 12 लाख तक पहुंच गई है। हालांकि उसमें से 10 लाख 36 हजार लोग महामारी को मात देने में सफल रहे हैं। पूरे संभाग में अब तक 69 लाख 61 हजार 461 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई जिसमें से 12 लाख 21 हजार 62 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 10 लाख 36 हजार 769 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। फिलहाल एक लाख 61 हजार 134 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि 23 हजार 159 मरीजों की मौत हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 84.91 फीसदी व डेथ रेट 1.90 फीसदी दर्ज हुआ है।
पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 17 हजार 835 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 11 हजार 661 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 2142, सोलापुर में 1878, सांगली में 1338 और कोल्हापुर जिले में 816 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि संभाग में आज 14 हजार 381 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 9566, सातारा जिले के 1301, सोलापुर जिले के 1630, सांगली जिले के 1097 और कोल्हापुर जिले के 787 मरीज शामिल हैं।
पुणे जिले में गुजरे 24 घँटे के भीतर नए 11 हजार 661 मामले सामने आए हैं। हालांकि 19 हजार 183 लोग कोरोना से मुक्त हुए हुए हैं। सोमवार को कोरोना के संक्रमितों संख्या 8 लाख 60 हजार 844 तक पहुंच गया है, जिसमें से 7 लाख 48 हजार 870 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले में 98 हजार 670 मरीजों का इलाज जारी है। वहीं अब तक 13 हजार 304 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.55 फीसदी और रिकवरी रेट 86.99 फीसद दर्ज हुआ है।
सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 7 हजार 472 हो गया है। इसमें से 83 हजार 843 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 2340 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 21 हजार 289 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज एक लाख चार हजार 489 हो गई है। इसमें से 83 हजार 730 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 2839 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 17 हजार 920 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 78 हजार 343 हो गया है। इसमें से 62 हजार 400 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 2348 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 13 हजार 595 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 69 हजार 914 संक्रमितों में 2328 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 57 हजार 926 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 9660 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।