पुणे संभाग में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5.75 लाख पार

पुणे। पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में रविवार संक्रमितों की संख्या 5.75 लाख पार हो गई है। वहीं 5.53 लाख से ज्यादा लोगों ने महामारी को मात दी है। संभाग में अब तक 35 लाख 19 हजार 806 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 5 लाख 75 हजार 920 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 53 हजार 33 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 7017 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 15 हजार 870 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग में रिकवरी रेट 96.03 व डेथ रेट 2.76 फीसदी दर्ज हुआ है।

पुणे जिले में आज और 522 संक्रमित महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौट गए। वहीं नए से 467 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में आज महामारी कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख 72 हजार 520 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 58 हजार 327 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 5335 मरीजों इलाज जारी है। अब तक 8858 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.38 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 96.19 फीसद रह गया है।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, संभाग में आज कुल 691 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 522, सातारा जिले के 51, सोलापुर जिले के 79, सांगली जिले के 30 और कोल्हापुर जिले के 9 मरीज शामिल हैं। वहीं गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 639 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 467 मरीजों के अलावा सातारा में 43 सोलापुर में 103, सांगली में 10 और कोल्हापुर जिले में 16 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 55 हजार 307 हो गया है। इसमें से 52 हजार 99 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1790 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 598 मरीजों का इलाज जारी है।

सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 50 हजार 437 हो गई है। इसमें से 47 हजार 879 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1767 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 791 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार 907 हो गया है। इसमें से 45 हजार 958 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1743 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 206 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 49 हजार 749 संक्रमितों में 1712 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 47 हजार 950 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 87 मरीजों का इलाज चल रहा है।