पुणे संभाग में कोरोना संक्रमितों की संख्या पौने छह लाख पार

पुणे। पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में मंगलवार संक्रमितों की संख्या 5.77 लाख पार हो गई है। वहीं 5.54 लाख से ज्यादा लोगों ने महामारी को मात दी है। संभाग में अब तक 35 लाख 40 हजार 191 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 5 लाख 77 हजार 69 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 54 हजार 240 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 6930 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 15 हजार 889 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग में रिकवरी रेट 96.05 व डेथ रेट 2.75 फीसदी दर्ज हुआ है।

पुणे जिले में आज और 361 संक्रमित महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौट गए। वहीं नए से 298 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में आज महामारी कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 73 हजार 317 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 59 हजार 269 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 5179 मरीजों इलाज जारी है। अब तक 8869 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.38 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 96.24 फीसद रह गया है।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, संभाग में आज कुल 469 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 361, सातारा जिले के 7, सोलापुर जिले के 76, सांगली जिले के 20 और कोल्हापुर जिले के 5 मरीज शामिल हैं। वहीं गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 442 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 298 मरीजों के अलावा सातारा में 66 सोलापुर में 57, सांगली में 10 और कोल्हापुर जिले में 11 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 55 हजार 444 हो गया है। इसमें से 52 हजार 987 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1792 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 665 मरीजों का इलाज जारी है।

सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 50 हजार 597 हो गई है। इसमें से 48 हजार 21 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1771 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 805 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार 933 हो गया है। इसमें से 46 हजार 2 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1745 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 186 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 49 हजार 768 संक्रमितों में 1712 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 47 हजार 961 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 95 मरीजों का इलाज चल रहा है।