पुणे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 3.67 लाख

पुणे। महामारी कोरोना के संक्रमणकाल में पुणे जिले में शुक्रवार को और 689 संक्रमित महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौट गए। वहीं नए से 737 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में आज महामारी कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख 67 हजार 488 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 53 हजार 70 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 5630 मरीजों इलाज जारी है। अब तक 8788 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.39 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 96.08 फीसद रह गया है।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में संक्रमितों की संख्या 5.68 लाख पार हो गई है। वहीं 5.45 लाख से ज्यादा लोगों ने महामारी को मात दी है। जबकि कोरोना से मरनेवालों की संख्या 15 हजार पार कर गई है। संभाग में अब तक 34 लाख 5 हजार 258 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 5 लाख 69 हजार 248 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 46 हजार 305 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 7196 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 15 हजार 747 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग में रिकवरी रेट 95.97 व डेथ रेट 2.77 फीसदी दर्ज हुआ है। संभाग में आज कुल 927 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 689, सातारा जिले के 63, सोलापुर जिले के 145, सांगली जिले के 18 और कोल्हापुर जिले के 12 मरीज शामिल हैं। वहीं गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 902 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 737 मरीजों के अलावा सातारा में 61, सोलापुर में 72, सांगली में 22 और कोल्हापुर जिले में 10 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।

पुणे संभाग के अन्य जिलों में शामिल रहे सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 54 हजार 820 हो गया है। इसमें से 52 हजार 475 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1775 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 570 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 49 हजार 599 हो गई है। इसमें से 46 हजार 122 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1739 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 738 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार 733 हो गया है। इसमें से 45 हजार 782 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1735 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 216 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 49 हजार 608 संक्रमितों में 1710  मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 47 हजार 856 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 42 मरीजों का इलाज चल रहा है।