पुणे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या साढ़े 7 लाख पार

पुणे। महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पुणे जिले में बीते 24 घँटे के भीतर 10 हजार 902 मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि इन 24 घँटों में 11 हजार 174 लोग कोरोना मुक्त होकर अस्पताल से घर लौट गए हैं। वहीं 120 मौतें दर्ज हुई हैं। जिले में कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 7 लाख 53 हजार 353 तक पहुंच गया है, जिसमें से 6 लाख 40 हजार 379 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले के अस्पतालों में एक लाख 12 हजार 99 मरीजों का इलाज जारी है। अब तक 11 हजार 675 मरीजों की मौत दर्ज हुई है।
पुणे जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.55 फीसदी और रिकवरी रेट 85 फीसद दर्ज हुआ है। बात करें पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) की तो यहां गुरुवार को संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख 47 हजार 391 तक पहुंच गया है। अब तक 8 लाख 84 हजार 441 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। संभाग में अब तक कुल 61 लाख 32 हजार 551 लोगों की टेस्ट की गई है। फिलहाल एक लाख 42 हजार 862 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 20 हजार 88 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 84.44 फीसदी व डेथ रेट 1.92 फीसदी दर्ज हुआ है।
पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 15 हजार 980 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 10 हजार 902 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 1696, सोलापुर में 1449, सांगली में 1116 और कोल्हापुर जिले में 817 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि संभाग में आज कुल 14 हजार 4 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 11 हजार 174, सातारा जिले के 813, सोलापुर जिले के 1243, सांगली जिले के 429 और कोल्हापुर जिले के 345 मरीज शामिल हैं।
सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 86 हजार 434 हो गया है। इसमें से 68 हजार 311 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 2065 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 16 हजार 68 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 83 हजार 911 हो गई है। इसमें से 70 हजार 11 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 2406 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 11 हजार 494 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 64 हजार 293 हो गया है। इसमें से 53 हजार 306 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1991 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 8996 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 59 हजार 400 संक्रमितों में 1961 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 52 हजार 434 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 5005 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।