पुणे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3.86 लाख पार

पुणे। पुणे जिले में शुक्रवार को और 486 संक्रमित महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौट गए। वहीं नए से 475 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में आज महामारी कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 86 हजार 917 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 73 हजार 187 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में नए स्ट्रेन से बाधित 4 मरीजों समेत 4736 मरीजों का इलाज जारी है। अब तक 8994 मरीजों की मौत दर्ज हुई है।

पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में आज कोरोना महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 5.93 लाख पार हो गई है। संभाग में अब तक 37 लाख 53 हजार 180 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 5 लाख 93 हजार 90 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 70 हजार 859 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 6139 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 16 हजार 92 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग में रिकवरी रेट 96.25 व डेथ रेट 2.71 फीसदी दर्ज हुआ है। वहीं पुणे जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.32 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 96.45 फीसद रह गया है।

पुणे संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में आज कुल 755 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 628, सातारा जिले के 56, सोलापुर जिले के 52, सांगली जिले के 14 और कोल्हापुर जिले के 5 मरीज शामिल हैं। वहीं गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 654 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 500 मरीजों के अलावा सातारा में 63, सोलापुर में 64, सांगली में 13 और कोल्हापुर जिले में 14 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 56 हजार 523 हो गया है। इसमें से 54 हजार 110 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1818 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 595 मरीजों का इलाज जारी है।

सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 51 हजार 528 हो गई है। इसमें से 49 हजार 129 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1801 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 598 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 48 हजार 149 हो गया है। इसमें से 46 हजार 281 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1752 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 116 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 49 हजार 973 संक्रमितों में 1727 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 48 हजार 152 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 94 मरीजों का इलाज चल रहा है।