पटना : समाचार ऑनलाइन – नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ देशभर में हिंसक प्रदर्शन जारी है। दिन व दिन उपद्रवी हिंसक होते जा रहे है। उपद्रवी पुलिस पर पथराव कर रहे है। जगह-जगह आगजनी की जा रही है। भीड़ को संभाल के लिए पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करनी पढ़ रही है। यूपी में लो एंड आर्डर पूरी तरह फेल हो चूका है। दिल्ली से लेकर मुंबई और लखनऊ से लेकर बेंगलुरु तक प्रदर्शनकारी इस कानून के खिलाफ सड़कों पर हैं।
Bihar Chief Minister Nitish Kumar: National Register of Citizens (NRC) will not be implemented in Bihar. (file pic) pic.twitter.com/0Yri4Q8rze
— ANI (@ANI) December 20, 2019
इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (युनाइटेड) के मुखिया नितीश कुमार का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू नहीं होगा। हालांकि नितीश कुमार ने सदन में नागरिकता संशोधन एक्ट पर अपना समर्थन दे चुके है। बिहार समेत पूरे देश में एनआरसी लागू कराए जाने के गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि “काहे का एनआरसी, बिल्कुल लागू नहीं होगा एनआरसी” इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गयी है। गौरतलब हो कि पुरे देश में नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर लोगों की नाराजगी है। जगह-जगह पर तोड़फोड़-आगजनी की जा रही है।