NRC : असम से 41 लाख लोगों के बाहर होने का खतरा!, हाई अलर्ट जारी

गुवाहाटी : समाचार ऑनलाइन – राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लिस्ट के आने से पहले असम में कई लोगों का चिंता बढ़ गया है। एनआरसी लिस्ट में नाम नहीं होने की आशंका लोगों को सता रही है। आज सुबह 10 बजे एनआरसी की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। इस लिस्ट से 41 लाख लोगों को बाहर किया जा सकता है। असम में हर तरफ खलबली मची हुई है। 1951 के बाद पहली बार असम में हो रही नागरिकता की पहचान का काम सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो रहा है।

राज्य सरकार ने सूची में नाम नहीं आने पर लोगों को भयभीत नहीं होने और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। साथ ही अपनी नागरिकता साबित करने के लिए चार महीने की मोहलत भी दी जाएगी।

41 लाख लोगों का आज होगा फैसला –
असम आज लगभग 41 लाख लोगों के भविष्य का फैसला होगा। शनिवार सुबह दस बजे एनआरसी की सूची ऑनलाइन हो जाएगी। लोग घर बैठे इसमें अपना नाम जांच सकते हैं।

हाई अलर्ट पर असम –
किसी भी अप्रिय वारदात से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद की गई है। बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। संवेदनशील जगहों पर विशेष चौकसी की जा रही है। मौजूदा समय में असम में भारी तनाव का माहौल है। परिस्थियों को नियंत्रण में रखा जाये इसलिए कड़ी सुरक्षा व्यस्था की गई है।