अब मॉल में वाहन पार्क करने पर नहीं देना होगा शुल्क

 पुणे : समाचार ऑनलाईन – शहर की सभी मॉल में टू-व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों की पार्किंग के लिए वसूली जाने वाली रकम अब बंद होगा। पुणे मनपा ने यह निर्णय लिया है। ऐसे में अब मॉल में पार्किंग के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा।
पुणे मनपा की शहर सुधारणा समिति की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें पार्किंग शुल्क पर चर्चा हुई। इससे पहले मनपा सीमा के सभी मॉल में टू-व्हीलर और फोर व्हीलर के लिए ली जाने वाली पार्किंग शुल्क बंद करने का करने का आदेश दिया गया। इस संदर्भ में सभी मॉल को जल्द नोटिस भेजा जाएगा। इस विषय के प्रस्ताव शुक्रवार की बैठक में मंजूर किया गया। यह जानकारी शहर सुधारणा समिति के अध्यक्ष अमोल बालवडकर ने दी।पिछले कुछ वर्षों में पुणे शहर में मॉल की संख्या तेजी से बढ़ी है। यहां पर ग्राहकों को वाहन पार्किंग के लिए पैसे देने पड़ते थे। कई जगह पर टू-व्हीलर के लिए 20 रुपए जबकि फोर व्हीलर के लिए 40 रुपए वसूल किए जाते हैं। मनपा ने इस तरह के शुल्क वसूलने को गैरकानूनी घाषित कर दिया है।