अब कांच की दीवार से सौरउर्जा निर्मिति

शरद पवार ने किया उद्घटन
 
पुणे : समाचार ऑनलाइन – बढ़ती बिजली की मांग को देखते हुए अन्य देशों की तरह अब हमारे देश में भी कांच की दीवार से सौर उर्जा तैयार करने का तकनीक लाया गया है। इसका पहला प्रायोगिक केन्द्र पुणे स्थित सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के परिसर में निर्माण किया गया है जिसका उद्घटन पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद पवार ने रविवार को किया। इस संदर्भ में सोलर स्केप एन्टरप्राइजेस एलएलपी कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिश पिंपलखुटे ने बताया कि पिछले कुछ सालों से विदेश में कांच की दीवारों से सौर उर्जा निर्मिति की जा रही है।

वहां के तकनीक का अध्ययन कर पुणे विश्वविद्यालय के उर्जा अध्ययन प्रणाली विभाग में उक्त प्रायोगिक केन्द्र निर्माण किया गया है। भारत में यह पहली बार तकनीक लाया गया है। इस तकनीक से सभी अवगत हो इस हेतु इसका केन्द्र पुणे विश्वविद्यालय में निर्माण किया गया है। इस केन्द्र के कारण उर्जा अध्ययन प्रणाली विभाग के विद्यार्थियों को इस तकनीक का अध्ययन करने का अवसर मिला है।

कैसे मिलेगी उर्जा?
पिंपलखुटे ने बताया कि विभाग की चारों दीवारों पर कांच लगाए गए है जो पारदर्शी है। पारदर्शी होने के कारण उसके जरिए उर्जा निर्मिति की जाएगी। प्रति दिन लगभग 14 से 15 युनिट उर्जा निर्मिति होगी। उसमें से कुछ उर्जा विश्वविद्यालय को दी जाएगी। भविष्य में पूरे देश में इस तकनीक का उपयोग होगा ऐसा विश्वास भी उन्होंने जताया।