अब पेट्रोल-डीजल में आएगी 5 रुपए की कमी !

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से देश की जनता बहुत परेशान है। पेट्रोल और डीजल की इन बढ़ती कीमतों को देखते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कांफ्रेंस किया। इस कांफ्रेंस के दौरान अरुण जेटली ने घोषणा कि, की पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 2.5 रुपए प्रति लीटर घटा दी है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’591e5e49-c7c4-11e8-8896-5fd57792ea45′]इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अरुण जेटली ने कहा कि, ब्रेंट ऑइल आज 86 डॉलर प्रति बैरल का स्तर पार कर गया है, जो 4 सालों का सर्वोच्च स्तर है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने 3.2 से इंट्रेस्ट रेट बढ़ाया है। इस से पूरे विश्व के बाजारों पर असर पड़ रहा है। इस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, सरकार 1.5 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी घटाएगी। वहीं तेल कंपनिया भी अपनी तरफ से 1 रुपए दाम करेगी।

”वक्त आने पर राज्य को गिरवी रखा जाएगा” : मुख्यमंत्री

अरुण जेटली ने कहा पेट्रोल और डीजल पर सरकार पहले ही कई कदम उठा चुकी है। महंगाई नियंत्रण में है और 4 प्रतिशत से कम बनी हुई है। अरुण जेटली ने राज्यों से अपील की है कि, वो भी 2.5 रुपए पेट्रोल और डीजल पर टैक्स घटाए। इस तरह पेट्रोल और डीजल पर आम आदमी को 5 रुपए की राहत मिलेगी। मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में अरुण जेटली बुधवार की शाम पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात कर चुके है।

[amazon_link asins=’B01DDP83FM,B07DB85QZ3′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’714fe955-c7c4-11e8-a7e3-6f3a0db1bf66′]
वहीं आज एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में वृद्धि हुई है। मुंबई में पेट्रोल के भाव 14 पैसे बढ़कर 91.34 रुपए प्रति लीटर हो गया। वहीं डीजल का भाव 80 रुपए प्रति लीटर के लेवल को पार कर गया।