अब WhatsApp का इस्तेमाल करके पैसा ट्रांसफर किया जा सकेगा ; NPCI ने दी परमिशन

नई दिल्ली, 6 नवंबर : व्हाट्सअप के जरिये आजतक आपके लिए फोटो, वीडियो भेजना संभव था लेकिन व्हाट्सअप दवारा लॉन्च किये गए यूपीआई पेमेंट सुविधा की वजह से  पैसे ट्रांसफर करना भी संभव हुआ है।  व्हाट्सअप को भारत में यूपीआई (UPI) आधारित पेमेंट सेवा शुरू करने की परमिशन दी गई है।

नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया  की रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सअप को भारत में यूपीआई आधारित सिस्टम शुरू करने की परमिशन दी गई है।  जून में व्हाट्सअप पेमेंट सर्विस शुरू की गई  थी । लेकिन यह सेवा इस्तेमाल करने का मौका कुछ व्हाट्सअप यूजर्स को मिला था।  अब  नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) के कुछ खास नंबरों को व्हाट्सअप मनी ट्रांसफर की सेवा इस्तेमाल करने की परमिशन दी है।  लेकिन अब कंपनी आगामी काल में इसकी सीमा बढ़ाई जाएगी।
  NPCI से मिली जानकारी के अनुसार व्हाट्सअप पेमेंट की सुविधा के लिए गो लाइव की मंजूरी दी   गई है।  व्हाट्सअप को इस मंजूरी का इंतजार था।  अब जल्द व्हाट्सअप पेमेंट का विकल्प उपलब्ध होगा।
व्हाट्सअप यूपीआई पर अधिक से अधिक 20 हज़ार करोड़ रजिस्टर इस्तेमालकर्ता का आधार लेकर अपने यूपीआई यूजर बेस बढ़ा सकते है।  लेकिन इस संदर्भ में अब तक व्हाट्सअप दवारा कोई भी अधिकृत जानकारी नहीं मिली है।
व्हाट्सअप ने फरवरी 2018 में भारत में अपने यूपीआई बेस्ड पेमेंट सर्विस की बीटा शुरू की थी। भारत पहला देश है जहां फेसबुक मालिकाना कंपनी पेमेंट सर्विस शुरू करेगी।