मुंबई : समाचार ऑनलाइन – करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म ‘कलंक’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही फिल्म का लुक आउट हुआ है। हर एक दिन अलग-अलग लुक आउट किया जा रहा है। ये फिल्म काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है। अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आयी है।
वरुण धवन और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘कलंक’ पहले 19 अप्रैल 2019 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब निर्माता ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया है। अब ये फिल्म अपने तय समय से 2 दिन पहले ही रिलीज हो जाएगी। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ को ये जानकारी दी है कि, ‘ये फैसला महावीर जयंती और गुड फ्राइडे को देखते हुए लिया गया है। दो दिन की छुट्टी होने के नाते इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा फायदा मिलेगा।
12 मार्च को रिलीज होगा टीजर-
बता दें कि इस फिल्म का टीजर अब से महज तीन दिन बाद यानी 12 अप्रैल को रिलीज किया जायेगा। जिसके बारे में वरुण धवन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर जानकारी भी दी थी।