अब सैनिक स्कूलों में लड़कियों को भी मिलेगा प्रवेश,  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी

नई दिल्ली: समाचार ऑनलाइन – सैन्य स्कूलों में लड़कियों की भर्ती को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है. हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैन्य स्कूलों में लड़कियों की भर्ती की अनुमति दे दी है. यह फैसला दो साल पहले मिजोरम में शुरू किए गए पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद आया है.

रक्षा मंत्रालय की अनुमति के अनुसार सैन्य स्कूलों में लड़कियों की भर्ती शैक्षणिक वर्ष 2021-2022 में  शुरू होगी.इसके लिए, राजनाथ सिंह ने स्कूलों में महिला कर्मचारियों और इसमें लगनी वाली तैयारियों को पूरा करने संबंधी निर्देश भी दे दिए हैं. रक्षा मंत्रालय द्वारा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के मिशन को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है. बता दे कि इस मिशन के तहत देश की बेटियों को सेना में समान अधिकार देने और लैंगिक समानता का अधिकार देने का वायदा किया गया था.

visit : punesamachar.com