अब नगरसेवकों के फंड से शहर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे ! 

पुणे : समाचार ऑनलाईन –  शहर की सुरक्षा हेतु पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाना जरूरी है। लेकिन पुणे शहर पुलिस के पास जरूरी फंड उपलब्ध नहीं है। इसलिए मनपा के सभी नगरसेवकों के वार्डस्तरीय फंड से प्रति दो लाख रुपए के अनुसार साढ़े तीन करोड़ रुपए का फंड शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने खर्च किया जाएगा। शहर पुलिस ने मनपा से फंड की मांग करने हेतु लिखित पत्र दिया है।

प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं

पिछले कुछ वर्षों में पुणे शहर पुलिस द्वारा शहर के करीब सभी प्रमुख चौक और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। लेकिन अब भी शहर का बड़ा हिस्सा सीसीटीवी के अंदर नहीं आया है। इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की जरूरत है। मनपा से इसके लिए फंड उपलब्ध कराने की मांग पुलिस ने की है। पुलिस की मांग के अनुसार मनपा प्रशासन ने सभी नगरसेवकों से आग्रह किया। हर नगरसेवक द्वारा अपने वार्डस्तरीय फंड से सीसीटीवी कैमरे लगाने कम से कम दो लाख रुपए का फंड दिया जाए।

इस बारे में मनपा के विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर श्रीनिवास कंदुल ने बताया कि मनपा द्वारा गणेशोत्सव में सभी विसर्जन घाट परिसर में अस्थायी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते हैं। लेकिन पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे का नेटवर्क बनाने की जरूरत है। इसके लिए हर नगरसेवक से दो लाख रुपयों का फंड लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस से कौन से परिसर में कितने कैमरे लगाने की जरूरत है। इसकी जानकारी ली जाएगी। उसके बाद सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रबंधन किया जाएगा।