महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कुख्यात गुंडे की धारदार हथियार से हत्या ; साढू ने दोस्त की मदद से खेल खत्म किया 

औरंगाबाद, 5 जून : औरंगाबाद के शहागंज मंडी में शुक्रवार को एक कुख्यात गुंडे की धारदार हथियार से घोप पर हत्या करने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।  मृत गुंडे का नाम जमीर खान शब्बीर खान है।  उसके खिलाफ कई चोरी, सेंधमारी जैसे गंभीर मामले दर्ज है।  पुलिस की प्राथमिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि पैसों के लेनदेन को लेकर यह हत्या की गई है।  इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है।  उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय कुख्यात गुंडा जमीर खान शब्बीर खान ुर जम्या का अपने साढ़ू के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था।  उसके खिलाफ कई केस दर्ज थे।  शुक्रवार की रात साढ़े 9 बजे जमीर खान  शहागंज मंडी के चंद्रसागर जैन धर्मशाला के पास खड़ा था।  इसी दौरान जमीर का साढू शोहेब खान अपने एक दोस्त के साथ वहां पहुंचा।  पैसों के लेनदेन को लेकर उसका फिर से जमीर के साथ विवाद हुआ।  यह विवाद हिंसा में तब्दील हो गया।  आरोपी साढू और उसके दोस्त ने धारदार हथियार से जमीर पर ताबड़तोड़ हमला किया।

हमले में जमीर की छाती, पेट और सिर पर गंभीर चोटें आई।  अचानक हुए हमले में जमीर खून से लथपथ वही जमीन पर गिर गया।  इसके बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए।  कुछ लोगों  ने जमीर को हॉस्पिटल पहुंचाया। जख्मी जमीर को ले जाते वक़्त पुलिस को घटना की जानकारी मिली।  पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

जमीर खान पर सेंधमारी और चोरी के कई मामले दर्ज है। उसने परिसर में कई छोटी बड़ी चोरियां की है।  लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह चोरी या सेंधमारी नहीं कर रहा था।  इस मामले में सिटी चौक पुलिस ने आरोपी शोहेब खान को गिरफ्तार कर लिया है।  मामले की जांच चल रही है।