बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड भी करते है बॉलीवुड फिल्मों की कॉपी, यहां देखें लिस्ट

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड भी कई बॉलीवुड फिल्मों की कॉपी करता है। जिसमें 1964 में आई फिल्म ‘संगम’, रंगीला विक्की डोनर आदि फिल्मों के नाम शामिल है। इसके बाद भी बॉलीवुड पर कई आरोप भी लगते हैं कि वो ओरिजिनल स्टोरी छोड़कर हॉलीवुड फिल्मों की रीमेक बनाने में लगा रहता है। जबकि हर बार ऐसा नहीं होता। सलमान खान की 2005 में आई फिल्म ‘मैने प्यार क्यों किया’ और हॉलीवुड फिल्म ‘जस्ट गो विद इट’ की स्टोरी लगभग एक समान थी।

1. ‘संगम’ (1964) और ‘पर्ल हार्बर’ –

2001 में आई हॉलीवुड फिल्म ‘पर्ल हार्बर’ और 1964 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘संगम’ की कहानी बहुत मिलती-जुलती है। दोनों फिल्मों में दो बेस्ट फ्रेंड और एक लड़की के लव ट्रायंगल की कहानी है। दोनों फिल्मों की कहानी में बस एक अलग बात है कि ‘पर्ल हारबर’ में दोनों दोस्त पायलट होते हैं और ‘संगम’ में बस एक ही पायलट था।

2. ‘रंगीला’ और ‘विन अ डेट विथ टेड हैमिलटन’ –

1995 में आमिर खान की फिल्म ‘रंगीला’ रिलीज हुई थी। फिल्म में एक लव ट्रायंगल दिखाया गया था, जहां एक लड़की अपने बेस्ट फ्रेंड और फिल्म स्टार के बीच में फंस जाती है। अब फिल्म ‘विन अ डेट विथ टेड हैमिलटन’ की भी यही कहानी थी। यहां भी एक लव ट्रायंगल दिखाया गया था।

3.  ‘विक्की डोनर’ और ‘डिलीवरी मैन’ –

आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म ‘विक्की डोनर’ बहुत हिट हुई थी। जिसके बाद हॉलीवुड में भी यही फिल्म बनी थी। जिसका नाम ‘डिलीवरी मैन’ था। दोनों में स्पर्म डोनेशन के टॉपिक पर बनी थी।

4.  ‘डर’ और ‘फीयर’ –

साल 1993 में शाहरुख खानकी फिल्म ‘डर’ रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। तीन साल बाद हॉलीवुड ने भी एक ऐसी ही फिल्म बनाई थी।  फिल्म का नाम ‘फीयर’ था।

5. ‘ए वेडनेसडे’ और ‘ए कॉमन मैन’ –

बॉलीवुड जगत में ‘ए वेडनेसडे’ एक बेहतरीन फिल्म है। हॉलीवुड ने भी इसका रीमेक बनाया था। साल 2013 में एक फिल्म आई थी ‘ए कॉमन मैन’ और ये फिल्म ‘ए वेडनेसडे’ की ही आधिकारिक रीमेक है।

6.’जब वी मेट’ और ‘लीप ईयर’ –

फिल्म ‘जब वी मेट’ साल 2007 में रिलीज हुई थी। इसी फिल्म से प्रेरित होकर साल 2010 में हॉलीवुड में फिल्म बनी थी जिसका नाम ‘लीप ईयर’  था।