जाको राखे साइयां मार सके न कोई! दोपहिया से न्यायालय जा रहे सहायक पुलिस निरीक्षक का मांझे से कटा गला

मुंबई: ऑनलाइन टीम : पतंगबाजी के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के चलते पुलिस ने नॉयलॉन के मांझे पर बंदी लगा रखी है बावजूद इसके लोगों इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे है। जिसकी वजह से मुंबई पुलिस के अधिकारी मांझे का शिकार हो गए। वरली पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक राकेश गवली की जान शनिवार को समय पर उपचार मिलने के कारण बाल-बाल बच गई। कोर्ट जाते समय नायलॉन के मांजे से उनका गला कट गया लेकिन समय रहते उनका इलाज हो गया जिससे उनके प्राण बच गये।

जानकारी के मुताबिक, राकेश गवली शनिवार को दोपहिया से सत्र न्यायालय जा रहे थे। जे.जे. मार्ग जंक्शन पर अचानक पतंग के मांजे से उनका गला गट गया। मोटरसाइकल को नियंत्रित करते समय कब उनका गला कट गया उन्हें पता ही नहीं चला। उनके गले से खून बता देख वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस उन्हें जे.जे. अस्पताल ले गई जहां उनका तुरंत इलाज शुरू हो गया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त परमजीत सिंह दहिया ने बेहतर ईलाज के लिए गवली को तुरंत व्होकार्ट अस्पताल में शिफ्ट किया जहां उनके गले 10 टांके लगाये गये और समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बचाई जा सकी।