नीतीश ने आधी रात को दी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई

पटना, 17 सितंबर (आईएएनएस)| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 69 वें जन्मदिन पर आधी रात को बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आधी रात को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन की शुभकामनएं दी।

नीतीश ने शुभकामना संदेश में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं।”

उल्लेखनीय है कि बिहार में जनता दल (युनाइटेड) और भरतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार चल रही है।