Nitin Gadkari | गाड़ियों में अब हॉर्न की जगह तबला, बांसुरी और हारमोनियम की आवाज सुनाई देगी, गडकरी ने कहा- ‘प्लान तैयार कर रहा हूँ’

 पुणेसमाचार : गाड़ियों में हॉर्न (Vehicle Horn) के बदले सिर्फ भारतीय म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट (Indian Musical Instrument) की आवाज आएगी, ऐसा कानून लाने के बारे में सोच रहे हैं, यह जानकारी परिवहन मंत्री नितीन गडकरी (Nitin Gadkari) ने दी। नासिक (Nashik) में एक महामार्ग के उद्घाटन के मौके पर उन्होने यह जानकारी दी है। एंबुलेंस और पुलिसकी गाड़ियों में इस्तेमाल किए जाने वाले सायरन (Siren) के बारे में भी सोचा जा रहा है और उसे आकाशवाणी पर बजनेवाले मधुर धुन में बदलने की प्रैक्टिस (Nitin Gadkari) की जा रही है, ऐसा उन्होने कहा।

 

अब लाल बत्ती (Red light) की प्रथा बंद हो गई है। अब मुझे सायरन भी बंद करना है। एंबुलेंस (Ambulance) और पुलिस की गाड़ियों (Police Vehicle) के सयरन को लेकर प्रैक्टिस किए जा रहे हैं। एक कलाकार ने आकाशवाणी (Oracle) के लिए एक धुन तैयार की है और इसे सुबह चलाया गया था। मैं उस धुन का इस्तेमाल एंबुलेंस के लिए करने के बारे में सोच रहा हूँ, जिससे लोगों को समस्या नहीं होगी। खासकर मंत्री के गाड़ी के साथ चलने में जोरदार आवाज होती है वह बहुत ही तकलीफ देती है, इसलिए कानों को भी परेशानी होती है, ऐसा गडकरी ने कहा।

 

अभी मैं इसकी प्रैक्टिस कर रहा हूँ और इसके लिए कानून तैयार करने की योजना बना रहा हूँ। किसी भी वाहन में हॉर्न के बदले भारतीय म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट (Indian musical instrument) की आवाज आएगी। बांसुरी, वायलिन, हारमोनियम, तबला आदि के आवाज कानों को सुकून पहुंचाएंगे, ऐसा उन्होंने कहा।

 

मुंबई-दिल्ली महामार्ग का काम शुरू

 

एक लाख करोड़ रुपये का मुंबई दिल्ली महामार्ग (Mumbai Delhi Highway) का काम इससे पहले हाथ में लिया था। लेकिन यह मार्गभिवंडी से जवारलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (Jawarlal Nehru Port Trust) मुंबई तक पहुंचा है। वसई में भी एक महामार्ग का काम शुरू है, ऐसा भी उन्होने कहा। अभी हम बांद्रा-वरली (Bandra-Worli) सी लिंक को जोड़नेवाले एक पुल के निर्माण की योजना बना रहे हैं। उसके बाद नरीमन प्वॉइंट्स (Nariman Points) से दिल्ली (Delhi) के बीच की दूरी 12 घंटे में तय कर सकेंगे।

 

 

Maharashtra | देश में अघोषित आपातकाल,  यह रामराज्य है क्या ? ; संजय राऊत का मोदी सरकार से सवाल